एलपीजी सिलेंडर से सीएनजी टैंक में गैस भरने का मामला

Estimated read time 1 min read
  • एसडीएम बोले सच बताओं, तब बयान देने आगे आए व्यापारी

सारनी। शोभापुर कॉलोनी में हुई आगजनी की घटना के बाद से प्रशासन सक्रिय हो गया है और अवैध तरीके से कर में गैस रिफलिंग करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो सके। गुरुवार को एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार संतोष पथोरिया, सीएमओ सीके मेश्राम और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव राजस्व विभाग की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास के व्यापारियों से आगजनी की घटना के संबंध में बात की। पहले तो व्यापारियों द्वारा आगजनी की घटना कैसे हुई यह छुपाने का प्रयास किया। लेकिन जब एसडीएम खुद सामने आए और उन्होंने व्यापारियों से कहा आप ही सच नहीं बताओगे तो फिर हम कार्रवाई कैसे करेंगे। यह कोई छोटी घटना नहीं है। सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर बड़ी घटना हो सकती थी। एसडीएम द्वारा व्यापारियों से जब इस तरह बारीकी से बात की तो एक दो नहीं बल्कि कई व्यापारी आगजनी की वास्तविकता बताने सामने आने लगे। इतना ही नहीं कई व्यापारियों ने प्रशासन को आगजनी की घटना से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराए। दरअसल पहले यही सब व्यापारी खुलकर बयान देने से पीछे हट रहे थे लेकिन जब एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और इस गैरकानूनी कम से कितनी बड़ी घटना हो सकती थी। इसकी जानकारी दी तो व्यापारी एक-एक कर वास्तविकता बताकर बयान देने के लिए तैयार हो गए।

जेसीबी की मदद से हटवाई कार

प्रशासन द्वारा आगजनी की घटना को गंभीरता से लेकर हाजी उस्मान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साइकिल स्टोर में जलकर खाक सामग्रियों को जेसीबी की मदद से हटाकर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। एलपीजी सिलेंडर से गैस भरते समय आगजनी की शिकार हुई कार को जेसीबी की मदद से प्रशासन द्वारा जब्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच में पाया कि डब्ल्यूसीएल की भूमि पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान बनाकर हाजी उस्मान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा था। जिस पर व्यापारियों के बयान के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

देर रात तक पुलिस ने लिए बयान

आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने देर रात तक व्यापारियों के बयान लिए। हालांकि व्यापारियों द्वारा खुलकर कुछ भी नहीं बताया गया। इसीलिए प्रशासन को स्वयं मौके पर जाकर व्यापारियों से घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक बात करनी पड़ी। पुलिस ने मौके से जले हुए गैस सिलेंडर भी जप्त किए हैं। पुलिस द्वारा अब इस तरह की दुकान जहां पर एलपीजी सिलेंडर से गैस रिफिलिंग की जाती है।उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। गौतालाब भाई की सारणी, पाथाखेड़ा, शोभापुर और बगडोना में कई ऐसे वाहन है जो एलपीजी गैस से चल रहे हैं। इसकी सूचना भी आम जनता और व्यापारियों द्वारा प्रशासन को दी गई है।

इनका कहना
आगजनी वाले स्थल का निरीक्षण किया है। साथ में पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण उपरांत घटना की वास्तविकता पता की गई है। आसपास के व्यापारियों से कथन लिए गए हैं। उसी के आधार पर कारवाई की जा रही है। अभिजीत सिंह, एसडीएम, शाहपुर।

More From Author

+ There are no comments

Add yours