सोशल डिस्टेंशिग और जागरूकता का ध्यान रखकर हम इस कोरोना महामारी को हरा सकते है: डॉ. योगेश पंडागरे

Estimated read time 0 min read

इस संकट की घड़ी में जरूरत मंद को पर्याप्त मदद हम पहुंचा सके यही हमारा धेय्य है : डी डी उइके

बैतूल। कोरोना के कारण लॉक डाउन की स्थिति में लोगो को जागरूक करने,उनकी समस्याओं को सुनने, उनकी समस्याओं को हल करने लोगो के बीच श्री डी डी उइके जी सांसद बैतूल तथा डॉ योगेश पंडागरे जी विधायक आमला आज आमला नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचे। विधायक डॉ योगेश पंडागरे जी की प्रेरणा से आमला नगर में नपा ने जन सहयोग से जनता रसोई शुरू की है।जिसमे आमला नगर के बेघर और जरूरत मंद लोगो को भोजन करवाया जाता है।भोजन पैकेट उनके घर पहुंचाए जाते है।एच आर खाड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला एवम मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी आमला ने जनता रसोई के संचालन की जानकारी माननीय सांसद जी एवम विधायक जी को दी।उल्लेखनीय है कि इस महाअभियान में लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है।विधायक जी इस जनता रसोई के कार्यो में सतत रूप से संपर्क में है।आज विधायक जी ने नगर के जरूरत मंद लोगो को एक दिन का भोजन स्वयं की ओर से करवाने की बात कही।सांसद जी और विधायक जी ने इस महा अभियान में हर संभव सहायता देने की बात कही।और इस कार्य की प्रशंसा की।इसके पूर्व सांसद जी एवं विधायक जी ने बोडखि में आर एस एस के स्वयंसेवको द्वारा जरूरत मंद लोगो के लिये चलाई जा रही भोजन शाला का अवलोकन किया।इसके पश्चात आमला थाना पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को मास्क और साबुन बांटा।इस अवसर पर संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला,नीरज कालमेघ तहसीलदार आमला,एच आर खाड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला,मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी आमला,रामकिशोर देशमुख भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आमला,नवीन गुगनानी,प्रमोद हारोडे,अकरम खान ,विजय बेडरे,शिव साहू आदि उपस्थित थे।इसके पश्चात सांसद जी और विधायक जी ग्राम बोरी पहुंचे जहां पर भाजपा नेता हरि यादव और गणेश यादव जी के साथ ग्रामीणों को मास्क और साबुन बांटा।तत्पश्चात ग्राम रतेड़ा पहुंचने पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव और युवा भाजपा नेता महेश मर्सकोले,यदुराज रघुवंशी भाजपा खेड़ली मोरखा मंडल अध्यक्ष,भवानी सूर्यवंशी,संजय सूर्यवंशी,भगवत सिंह रघुवंशी,किशन सिंह रघुवंशी के साथ ग्रामीणों से भेंट कर उन्हें कोरोना से लड़ाई में जागरूक होने के संदर्भ में बताया।लोगो को महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की।इसके पश्चात लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर लोगो को कोरोना महामारी से हम किन उपायों से लड़ कर जीत सकते है उसकी जानकारी दी।साथ ही लोगो की समस्याओं का निराकरण किया।उसके पूर्व सांसद एवं विधायक जी ने जनपद सी ई ओ, तहसीलदार ,सी एम ओ तथा टी आई समेत समस्त अधिकारियों को कहा कि लोगो को जरूरत की चीजें सुगमता से उपलब्ध हो,जरूरत मंद को आसानी से राशन सहित जरूरत की अन्य चीजें उपलब्ध हो इसका ध्यान रखे तथा इसकी चिंता करे।समस्त दौरे में कही भी कोई स्वागत कार्यक्रम का आयोजन नही हुआ साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ध्यान रखा गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours