विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का लगाया आरोप
बैतूल। आमला जनपद पंचायत के 23 दुकानों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आज विधायक योगेश पंडाग्रे जनपद सदस्यों को साथ लेकर कलेक्टर से शिकायत करने पंहुचे थे। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने कांग्रेस साजिश कर रही है। श्री पंडाग्रे ने मांग की है कि आमला सहित जिले भर के वेंडरों की जांच होनी चाहिए। जनपद की दुकानों का भौतिक सत्यापन कर फर्जी आवंटन निरस्त करने सहित दुबारा दुकानों का प्रचार प्रसार कर खिली निविदा बुलाकर ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगारों को नियमानुसार दुकानों का आवंटन किए जाने की मांग रखी है। वंही विगत दिनों जनपद सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर को किए शिकायत पत्र में जनपद सदस्यों ने दुकान आवंटन को लेकर कई सवाल उठाए थे इसी को लेकर आज जनपद सीईओ संस्कार बावरिया दुकानों के औचक निरीक्षण पर निकले और दुकानदारों से चर्चा की दुकान से संबंधित जानकारी मांगी तीन दुकानों में गुमास्ता जीएसटी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे लेकिन दुकानदारों के पास नियमानुसार दस्तावेज नहीं मिले जनपद सीईओ संस्कार बावरिया ने बताया कि दुकानदारों के पास न हीं दस्तावेज है और न ही जिसके नाम पर दुकान है वह व्यक्ति दुकान पर मौजूद मिला जो दुकान पर मौजूद थे उनका कहना था कि वह दुकान के कर्मचारी है और जो दुकानदार अपने आपको मालिक बता रहा था उसे दुकान में रखे सामग्री के दर ही नहीं पता हैं जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि दुकान किसी के नाम पर और संचालित कोई और कर रहा है।
नीलामी दर से कम में खरीदी दुकान
जनपद पंचायत की 23 दुकानो में से कुछ दुकाने नीलामी दर से कम कीमत में खरीदी गई है वही कुछ दुकाने अधिक कीमत में खरीदी गई है मौके निरीक्षण में सीईओ संस्कार बावरिया ने बताया कि जनपद की 23 दुकानों में से 19 दुकानो का संचालक कोई और है और दुकान पर कब्जा किसी ओर का है संस्कार बावरिया ने दुकानों के निरीक्षण में पाया कि दुकान की नीलामी कीमत 4 लाख 75 हजार थी लेकिन खरीद फरोख्त में किसी मे दस लाख तो किसी ने उसे भी अधिक कीमत में दुकाने खरीदी है मौके पर निरीक्षण करने गए सीईओ संस्कार बावरिया को देख दुकानदारो ने दुकानों के असली मालिको को दुकान में बुला रखा था लेकिन असली दुकान मालिको को सामग्रियों का रेट ही नही मालूम था।
दुकानदारों के पास नही था गुमास्ता ओर जीएसटी
जनपद सीईओ संस्कार बावरिया ने आज जनपद पंचायत आमला द्वारा निर्मित दुकान के औचक निरीक्षण में जब दुकानदारो से गुमास्ता और जीएसटी मंगा तो दुकान दारो के पास कुछ नही मिला किसी ने कहा बन रहा है तो किसी ने कहा नही है जिसके बाद जनपद सीईओ ने पंचनामा बनवाया और सभी बातों को पंचनामे में लिखवाया है
दुकान किसी ओर की मालिक कोई और
जनपद पंचायत द्वारा ग्रामीण बेरोजगार लोगों के लिए टिकट दुकानों का निर्माण किया था और दुकानें भी ग्रामीणों के नाम पर ही आवंटित की गई थी लेकिन अधिकतर दुकानों में शहरी लोग देखने को मिल रहा है जिसको लेकर संसद बावरिया में जब दुकान में उपस्थित दुकानदारों से चर्चा की तो दुकानदार गोलमोल जवाब देते हुए पाए गए कुछ दुकानदारों का कहना था कि यह दुकान उन्होंने किराए पर लिए जबकि जनपद सीईओ संस्कार बावरिया का कहना था कि दुकान आवंटन के समय अनुबंध में साफ तौर पर लिखा था कि यह दुकान किराए पर नहीं दी जा सकती है बावजूद इसके नियम विरुद्ध तरीके से दुकान किराए पर देकर संचालित करवाई जा रही है ।
नियम विरुद खरीदी गई दुकाने होगी निरस्त
संतोषी के संस्कार बावरिया ने बताया कि आवंटन के समय सारे नियम व शर्ते लिखी गई थी अगर किसी ने नियम विरुद्ध तरीके से दुकान खरीदी होगी तो दुकान निरस्त कर दी जाएगी जनपद सीईओ का कहना है कि इस विषय मे सभी पहलुओं पर जांच कर जांच प्रतिवेदन उच्चदिकरियो को भेजा जाएगा और उनसे मार्गदर्शन मंगा जाएगा ।
आज ही कार्यवाही और आज ही दिया ज्ञापन
जनपद पंचायत आमला के द्वारा दुकान बिक्री में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर आज जनपद सदस्य गण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जनपद पंचायत आमला द्वारा बनाई गई दुकानों के भ्रष्टाचार को दबाने का आरोप लगाया है जनपद सदस्यों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन में बताया है कि जनपद पंचायत के द्वारा आवंटित देवीस व्यवसायिक दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में हुए भारी भ्रष्टाचार एवं दुकान निर्माण में कौन-कौन से मद की राशि का उपयोग हुआ है इसकी जांच की मांग भाजपा कार्यकर्ता एवं जनपद पंचायत सदस्यों द्वारा की गई जिसमें जांच को दबाने के लिए कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम करने हेतु लगातार समाचार पत्रों में झूठी खबरें चलाई जा रही है जनपद सदस्य गण जांच की मांग की है जनपद सदस्य द्वारा सौंपा ज्ञापन में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उनके प्रति द्वारा भारी भ्रष्टाचार कर कांगरे सरकार शासन काल में प्रचार प्रसार कर अपने ऐसे लोगों को सारे नियमों को ताक पर रखकर दुकानें देने का आरोप लगाया है जनपद सदस्यो ने भौतिक सत्यापन करवाकर फर्जी आवंटन निरस्त कर प्रचार प्रसार कर खुली निविदा के द्वारा ग्रामीण बेरोजगारों को दुकान दिलवाने की मांग की है ज्ञापन सौपते समय ओमप्रकाश यादव ,भीमराव माथनकर,ईश्वर पंवार, रामकिशोर देशमुख, हरि यादव,भरत पंवार, लखन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
इधर विधायक जनपद सदस्यों सहित पहुंचे कलेक्ट्रेट, उधर दुकानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ
+ There are no comments
Add yours