सारनी। भारत देश वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस (कोविड-19) बचाव हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। वही संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है। जिसके बाद से कई गरीब लोगों के सामने खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर कई लोग आगे आ रहे हैं और उन्हें खाने-पीने की चीजें पहुंचा रहे हैं। उन्हीं में से एक है कोयलांचल नगरी के तौफीक खान। तौफीक खान पिछले 3 दिनों से गरीब लोगों को खाने-पीने की सामग्री उनके घर पहुंचा कर दे रहे हैं। तौफीक खान ने बताया कि उनके माध्यम से जरूरतमंद गरीबों को 4 किलो, आटा 2 किलो, चावल 700 ग्राम, तुवर दाल, एक पैकेट खाने का तेल, एक नमक का पैकेट दिया जा रहा है। तौफीक खान ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जो लॉक डाउन की स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक रूप से कमजोर है। हम सभी को ऐसी स्थिति में आगे आकर ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना चाहिए। तौफीक ने कहा कि अगर किसी भी जरूरतमंद को सहायता की जरूरत हो तो वह मुझे संपर्क कर सकते हैं मैं हर समय उनकी मदद के लिए रहूंगा। मेरे माध्यम से उन सभी परिवारों की ऐसी मदद करके मुझे बहुत ही खुशी मिलती हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर रहे तौफीक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours