आधुनिक तकनीक से लेस बेडों एवं आक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने उठाई मांग

Estimated read time 1 min read

सारनी। सारनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित बैतूल जिले के विकासखंडो में आधुनिक तकनीक से लेस बेडों (बिस्तरों) एवं आक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट राकेश महाले ने पत्र लिखा। एडवोकेट महाले ने बताया कि कोरोना-19 के बढ़ते प्रभाव से लगातार स्थिति असामान्य हो रही है। जैसे की देखने में आ रहा है बैतूल जिले के एक भी प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र, विकासखंडो स्तर पर, नगरीय निकायों स्तर पर, सुविधा का अभाव है। वहीं आम जनता को इस समय एमरजेंसी में ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही हैं ताकि उसे एमरजेंसी में उसे अन्यत्र जगह इलाज़ के लिए पहुंचाया जा सके। जबकि सारनी, पाथाखेडा क्षेत्र जो मध्य प्रदेश की दूसरी नंबर की सबसे बड़ी नगर पालिका सारनी हैं और आस पास के सैकडों गांव इस प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र सारनी  में पर आश्रित है। जहां सुविधा के नाम आधुनिक बेडो बिस्तरों आक्सीजन युक्त एक भी आधुनिक एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। आये दिन हर मौसम में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना है। सबसे ज्यादा डिलीवरी के दिक्कतें आती हैं वहीं अभी कोविड 19 के समय में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है। जिसको देखते हुए महाले ने शासन स्तर पर, स्वास्थ्य विभाग स्तर पर सारनी सहित बैतूल जिले के हर विकासखंडो स्तर पर प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र पर आधुनिक ऑक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours