आत्मा को परमात्मा से जोडने का साधन है योग – सांसद

Estimated read time 1 min read

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने सभी मंडलो में किए कार्यक्रम
बैतूल।
अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा सोषल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जिले के सभी मंडलो में योग के प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय विजय भवन में गंज एवं कोठीबाजार मंडल के तत्वावधान योग का आयोजन पंतजलि योग संस्थान के आचार्यो द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला विषेषरूप से मौजूद रहे। प्रारंभ मंे पंतजलि संस्थान के बी.के. दुबे, सुनील कुबडे, हितेष पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को योगाभ्यास कराया और योग का महत्व बताया। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि योग और आध्यात्म आत्मा को परमात्मा से जोडने का साधन है। उन्होने कहा कि वैष्विक महामारी कोरोना से लडने में योग,आध्यात्म कारगर सिद्व हो सकते है। इसीलिए भारतीय परंपराओ को आज पूरी दुनिया अपना रही है। श्री उइके ने भारतीय योग पद्वति को पूरी दुनिया में पहचान कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वामी रामदेव का आभार व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि योग से तन और मन दोनो स्वस्थ रहते है इसीलिए हर व्यक्ति को समय निकालकर योग -व्यायाम जरूर करना चाहिए। उन्होने कहा कि योग आज भारत से निकलकर पूरी दुनिया का हो गया है। जिसका पूरा श्रेय हमारे लाडले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने एवं आभार सांसद डीडी उइके ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वसंत बाबा माकोडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष फाटे, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, पूर्व नप अध्यक्ष सूधाकर पंवार, सतीष बडोनिया, सतीष पाठा, नरेन्द्र शर्मा, भगवान सिंह भारद्वाज, पूर्व पार्षद सुनीता देषमुख, हेमलता मालवी,ममता यादव, युवा मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य संजू सोलंकी, कृष्णा गायकी,  अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, पिछडावर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राजा साहू, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ, सुनील पंवार, नीतू पटेल, कमलेष राठौर, विजेष पटेल, दिलीप सतीजा, पवन यादव, सावन्या शेषकर, कैलाष धोटे, महेष्वर सिंह चंदेल, भोला खंडेलवाल, कमलेष लोखंडे,सतीष महाते, विक्रम शर्मा, लोकेष साहू, कुणाल शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विजय भवन में आज से योगाभ्यास – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने घोषणा की कि कार्यकर्ताओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतू सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज सोमवार से एक सप्ताह तक सुबह 6 से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours