आज श्रीनगर, मुंबई और भावनगर में 3 मरीजों ने दम तोड़ा; संक्रमण से महाराष्ट्र में 4 और गुजरात में 3 की मौत

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच चुका है। संक्रमितों का आंकड़ा 650 पार कर गया। 16 दिन में 16 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 साल की महिला की मौत हुई। गुजरात के भावनगर में भी 70 साल के बुजुर्ग ने जान गंवाई। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के मदुरै में (54 साल), मध्य प्रदेश के उज्जैन में (65 साल) और गुजरात के अहमदाबाद में (85 साल) तीन लोगों की जान गई थी। अहमदाबाद की महिला कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटी थी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने बताया कि संक्रमित मरीज श्रीनगर के हैदरपोरा में रहता था। उसके संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले संक्रमित ने 7 मार्च से 21 मार्च के बीच दिल्ली और सहारनपुर की यात्रा की। वह 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मस्जिद में रहा। फिर 9 मार्च को ट्रेन से देवबंद गया। 11 मार्च तक यहां दारुल उलूम में रुका। फिर 11 मार्च को ट्रेन से जम्मू के लिए निकला। यहां 12 से 16 मार्च तक एक मस्जिद में ठहरा। 16 मार्च को इंडिगो फ्लाइट से जम्मू से श्रीनगर पहुंचा। 18 मार्च तक सोपोर में ही रुका। 21 मार्च को अपने घर हैदरपुरा लौटा। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

9 मरीजों को पहले से शुगर या अन्य कोई बीमारी थी

मदुरै के मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित की मौत हुई थी। यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन लोगों की जान गई है, उनमें से 9 को शुगर, ब्लडप्रेशर या अन्य कोई समस्या थी।

तारीखजगहउम्रबीमार
10 मार्चकलबुर्गी (कर्नाटक)75 सालडायबिटीज
13 मार्चदिल्ली68 सालडायबिटीज
17 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)64 सालडायबिटीज
18 मार्चनवांशहर (पंजाब)70 सालडायबिटीज
22 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)63 सालडायबिटीज
21 मार्चपटना (बिहार)38 सालकिडनी की समस्या
24 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)63 सालडायबिटीज और ब्लडप्रेशर
25 मार्चमदुरै (तमिलनाडु)54 सालडायबिटीज और ब्लडप्रेशर
26 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)65 सालहाई ब्लडप्रेशर

अब तक 50 से कम उम्र वाले केवल एक व्यक्ति की जान गई

सोमवार को बंगाल में 57 साल के अधेड़ और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिन पटना में 38 वर्षीय मरीज सैफ की मौत हो गई। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। 50 से कम उम्र में मौत का यह पहला केस है। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से आया था। 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था।

महाराष्ट्र में 4 मौतें, सभी मुंबई के मामले

महाराष्ट्र में पिछले नौ दिन में कोरोना पॉजिटिव 4 लोगों की मौत हुई है। चारों मामले मुंबई के हैं। इन सभी ने मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। 24 मार्च को भी 63 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी। 26 मार्च को 65 वर्षीय महिला की जान गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसे पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या भी थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours