
बैतूल। बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री डी डी उइके जी ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शुरू किए जा रहे ऑक्सिजन मापक केंद्रों का शुभारंभ किया। जिसमे खँजनपुर में डॉ अरुण उच्चसरे, हमलापुर में डॉ सुनील महाले,व कमानी गेट में डॉ औचित्य पांडे के क्लीनिक पर ये सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा लोगों की निशुल्क जांच की गई तथा मास्क का वितरण भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में तीनो वार्ड के वरिष्ठ जनों के अलावा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉअरुण जयसिंहपुरे ,शिक्षक वारिज त्रिपाठी,अरुण सिंह जी, जलज पांडे,राजेश मालवीय,नवनीत मालवीय, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। शहर के लोगों का ऑक्सीजन लेवल नापेगा भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ-
सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित व्यक्ति समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल देख सके और कोरोना,स्क्रब टायफस, वायरल निमोनिया ,जैसी अन्य बीमारियों के कारण होने वाली गंभीर स्थिति से बच सकें और उचित समय पर बेहतर जगह जाकर अपना उपचार करवा सके इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के चिकित्सक शहर में विभिन्न क्षेत्रों में 10 स्थानों पर निशुल्क ऑक्सीजन मापक केंद्र की शुरुआत कर रहा है जहां पर उपस्थित पल्स ऑक्सीमीटर नामक मशीन के द्वारा मरीज अपने शरीर में ऑक्सीजन की सही स्थिति का पता लगा सकता है वहां मौजूद चिकित्सक से उचित मार्गदर्शन भी ले सकता है चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अरुण जयसिंह ने बताया कि शहर में विभिन्न क्षेत्रों कोठी बाजार में -2,हमलापुर में 1, खंजनपुर में एक टिकारी में एक’ लिंक रोड 1 ‘गंज क्षेत्र में 2; बडोरा एवं गेंदा चौक में एक एक ऐसे कुल 10 स्थानों पर यह निशुल्क ऑक्सीजन लेवल मापक केंद्र खोले जाएंगे जहां कोई भी व्यक्ति जाकर अपने शरीर में आक्सीजन की उपस्थिति का स्तर पता कर सकता है एवं उचित मार्गदर्शन व सलाह ले सकता है ।
+ There are no comments
Add yours