- जिला बनने के बाद पहली बार पांढुर्णा आएंगे CM; आमसभा में कर सकते हैं बड़ा ऐलान
छिंदवाड़ा। जिला बनने के बाद आज पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांढुर्ना आ रहे है, मुख्यमंत्री का यह दौर अपने आप में खास माना जा रहा है क्योंकि जिला बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक नई सौगात दे सकते हैं वही जनता के संबोधन में हुआ है अपने किए गए वादे को पूरा करने और आने वाले समय में पांढुर्ना में होने वाले विकास कार्यों को लेकर कुछ विशेष घोषणा कर सकते है।
एक दिन पहले कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा ने बीते दिन पांढुर्ना का भ्रमण किया। साथ ही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। बताया जाता है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पांढुर्ना भ्रमण में आने वाले है।
जिसके तहत कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा द्वारा सीएम आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। आज ही पांढुर्ना जिले में नवागत कलेक्टर अजयदेव शर्मा और एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी पदभार ग्रहण करेंगे।।पांढुर्ना के जिला बनने से छिंदवाड़ा की राजस्व सीमा में खासा असर पड़ा है।
चार थाने और 3 चौकी हुई स्थापित
पांढुर्णा प्रदेश का 55 वां जिला बन गया है और आज से अस्तित्व में आ जाएगा। नए जिले के साथ ही सबसे छोटे जिले का तमगा भी पांढुर्णा को मिला है, दरअसल इस जिले में महज चार थाने और तीन चौकी होंगी। छिंदवाड़ा से हटने के बाद पांढुर्णा जिले में लोधीखेड़ा, मोहगांव, सौंसर और पांढुर्णा थाने का समावेश है, जबकि पिपला नारायणवार, नांदनवाडी, बढचिचोली और हाईवे चौकी को भी वहीं शामिल किया गया है। इस जिले में दो अनुविभाग सौंसर और पांदुर्णा शामिल हैं जो आज से पांढुर्णा जिले में शामिल रहेंगे ।
+ There are no comments
Add yours