आजादी के अमृत उत्सव के तहत बगडोना कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता

Estimated read time 0 min read

सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी में शासन के निर्देश अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुये आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका शीर्षक स्वतंत्रता प्राप्ति में गांधीजी का योगदान था ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा, राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष प्रभारी विंग  प्रदीप पंद्राम महिला विंग प्रभारी डॉ. रश्मि रजक कार्यक्रम का मंच संचालन निकिता सोनी एवं श्रद्धा वागद्रे ने किया कार्यक्रम में कोविड नियमो का पालन करते हुये 50 विद्यार्थी और समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोशनी चौहान, द्वितीय स्थान पर पूजा पंवार और सरस्वती मंडल एवं तृतीय स्थान पर प्रीति सोनी रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours