आगजनी पीढितो से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

Estimated read time 1 min read
  • तहसीलदार को फोन कर सहायता राषी देने को कहा

बैतूल। बैतूल नगर के अंबेडकर वार्ड में सोमवार -मंगलवार की दरमियान रात में दो घरो में आग लगने वाले पीढितो से आज मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मुलाकात कर उन्हे ढाढस बंधाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, वार्ड के पूर्व पार्षद महेष राठौर भी उनके साथ थे। श्री शुक्ला ने पीढितो से घटना की जानकारी ली और तहसीलदार को फोनकर सहायता राषी देने को कहा। तहसीलदार द्वारा शीघ्र ही राषी खाते में देने का आष्वास दिया। पीढितो से मुलाकात के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मालती नामदेव के बेटे को जिला कार्यालय में रोजगार देने का आष्वासन भी दिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours