सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता – 2 में पदस्थ गोवर्धन टेकवानी सहायक अभियंता का आकस्मिक निधन विगत दिनों भोपाल में हुआ। स्व सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा उनकी पत्नी अनिता टेकवानी को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का चेक भुगतान पत्र कंपनी के आवास गृह सुपर डी 510 पर जाकर दिया। स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का मूल उद्देश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारीयो को भी स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बनाया जा रहा है। समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त स्वैच्छिक सेवा निवृत्त होते हैं, उन्हें भी सहयोग राशि के साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। वर्तमान में सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी समिति को अनुदान स्वरूप आर्थिक सहयोग कर रहे हैं । इस मौके पर मोहनलाल सोनी, अंबादास सूने, मुकेश टेकवानी भी उपस्थित थे।
आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आश्रित परिवार को दी आर्थिक सहायता
+ There are no comments
Add yours