आईएफसीए जन आर्दश क्लब ने नर्मदा पुरम ऐकेड़मी को 29 रनो से हराकर सिरीज पर 3-0 से श्रंखला जीता

Estimated read time 1 min read
  • खेलो इंडिया थीम पर नपा अध्यक्ष ,उपाघ्यक्ष ने खिलाडियो को पुरुस्कार वितरण किये

सारनी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा मे  गुरुवार 2 फरवरी को अंडर 14 क्रिकेट मैच का आज तीसरा मैच खेला गया  नपा अध्यक्ष किशोर बरदे,नपा उपाघ्यक्ष जगदीश पवार,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जन आदर्श सस्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक जीपी सिंह,सुधा चन्द्रा,खुशीलाल पवार,विनायक बागड़े,दिलीप भालेराव,गणेश महस्की,मिन्टू बोरा,मुकेश भालेकर,निरज गौर,गोपाल कठोतिया , प्रकाश ड़ेहरिया, मनीष महस्की, अजय प्रजापति,संजीत चौधरी,अमीत अग्रवाल,संतोष राजेश के आतिथ्य में पुरुस्कार वितरण किया गया।
नर्मदापूरम ऐकेड़मी एवं आईएफसीए जन आर्दश क्लब के टीम के बीच मैच 50= 50 ओवर का आज तीसरा मैच खेले गया । टास जीतकर आइएफसीए जनआर्दश क्लब ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आइएफसीए जन आर्दश क्लब अंडर 14 ने 10 विकेट खोकर मात्र 106 रन बनाये।अंडर 14 के बल्लेबाज वीवेक बघेल ने 39 गेन्द पर 41 रन और काव्यास ने 54 गेन्द पर 33 रन बनाये। नर्मदा पूरम के गेन्दबाज अनिरूद्ध ने 21 रन देकर 6 विकेट लिये।जवाबी पारी खेलते हुए नर्मदापूरम ऐकेड़मी 77 रन पर आलआउट हो गयी विवेक बघेल 17 रन देकर 5 विकेट और सक्षम महाले 28 रन देकर 4 विकेट लेकर जन आर्दश क्लब को 29 रनो से विजयी हुयी और सिरिज  3-0 से जीत लीया। मैन आफ द मैच का पुरुस्कार विवेक बघेल  को अतिथियो ने पुरुस्कार दिया । कार्यक्रम के अन्त मे जन आर्दश क्लब की ओर से दोनो ही टीम के खिलाडियो को टेनीस बाल अतिथियो ने प्रदान किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours