आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ जिला बैतूल ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारणी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेटर बैतूल को सौंपा गया भारतीय मजदूर संघ के जिला सह मंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया की मध्यप्रदेश के महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत समस्त आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संपर्क ऐप मैं उपस्थिति लगाने पर अधिकारियों द्बारा दबाव डाला जा रहा है जबकि विभागीय ऐप पोषण ट्रेकर मैं दैनिक उपस्थिति कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की बच्चों की, बच्चों का नाश्ता, भोजन गर्भवती, शिशुवती माताओं और बच्चों की गृह भेंट बजन टी.एच आर (टेक होम राशन) टीकाकरण रेफरल सेवाएं, एम पी आर, डबल ए.एस.आर सभी प्र की सेवाओं की मासिक एवं बार्षिक जानकारी पूर्व से ही दर्ज की जा रही है। पोषण ट्रेकर ऐप मैं लोकेशन के साथ फोटो भी भेजी जा रही है। फिर भी कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक दबाव वनाकर एक ही तरह के कार्य को दो दो ऐप मैं कराये जाने को कहा जा रहा है। विभागीय मोवाइल इतनी मैमोरी के नहीं दिये गये है कि वह इतना डाटा का काम कर सके । मोवाइल डाटा के लिए मात्र 200 रूपये मासिक दिये जा रहे है जो कि डाटा के लिए पर्याप्त नहीं है और एक बर्ष से वह भी नहीं दिये गये है।
ग्रामीण आँचलों मैं नेटवर्क की प्रोब्लम के कारण बहुत परेशानी होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को संपर्क ऐप पर काम करने मैं समस्या हो रही है पर अधिकारियों द्बारा मानदेय काटने की औल कार्यवाही करने की धमकी दी जा रही है। हम अल्प मानदेय वाली बहनों का इतना शोषण क्यों किया जा रहा है।जबकि सभी विभागों मैं कर्मचारियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जा रहा है। ऐसे मैं बहनों पर बहुत मानसिक दवाव पढ रहा है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की जिला अध्यक्ष मीरा खातरकर जिला सचिव मीरा पंडोले सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहने उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours