अश्विनी सूर्यवंशी को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

Estimated read time 0 min read

चिचोली। अश्विनी सूर्यवंशी, सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान), शासकीय कन्या उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सागर में पदस्थ हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के लाइफ लॉन्ग लर्निंग विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने ” रिलेशनशिप ऑफ स्ट्रेस, जॉब सेटिस्फेक्शन एंड सब्जेक्टिव वेल बीइंग अमोग फीमेल पुलिस फोर्स विद स्पेशल रेफरेंस टू मालवा रीजन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। यह शोध विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध में मालवा क्षेत्र की महिला पुलिस बल के तनाव, कार्य संतोष और आत्मिक कल्याण के आपसी संबंधों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। श्रीमती अश्विनी सूर्यवंशी की इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत में हर्ष व्यक्त किया गया है! ज्ञात होवे कि अश्विनी सूर्यवंशी बबीता सुनील सूर्यवंशी शिक्षक निवासी चिचोली की पुत्रवधू एवं किरण अरविंद सूर्यवशी निवासी बैतूल की पुत्री है!

More From Author

+ There are no comments

Add yours