आमला। पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं स्थायी वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी बोडखी आमला थाना पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर कमानी पुलिया रेलवे पटरी के पास कच्चे रास्ते से आरोपी धनराज अतुलकर पिता नत्थू अतुलकर निवासी ससाबड को साइकिल से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल 60 लीटर चार 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बों में रखकर परिवहन करते पकड़ा गया है। उक्त शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से थाना आमला मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। उक्त कार्यवाही मे स उ नि पंचम सिंह उइके, प्र.आर.127 मनोज डेहरिया , आर 452विवेक, आर 644 विनय की भूमिका रही।
अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब परिवहन करते आरोपी पकड़ाया आमला पुलिस की कार्यवाही
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours