अभाविप बैतूल ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रभारी प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैतूल ने जेएच महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा। प्रान्त सहमंत्री नीलेश गोस्वानी ने बताया की जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय में अनुशासन को बनाये रखने के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के लिए यूनिफॉर्म, आईडी कार्ड, अनिवार्य रूप से लागू हो। जिला संयोजक देवेन्द्र धुर्वे ने बताया कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे जो बन्द है, उसे जल्द से जल्द पुनः चालु करवाया जाए और पार्किग व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। नगर सहमंत्री कोमल करोले ने छात्रोंओ के विषय में वॉशरूम में सैनेटरी पेड की व्यवस्था की जाए एवं कॉलेज के 7 विषय को ध्यान देने को कहा। जिस पर प्राचार्या ने भी 7 दिन में निराकरण करने का आश्वाशन दिया। जिसमे मुख्य रूप से अभिषेक परते, अंकित हारोडे, निखिल यादव, सोनू बोरबंन, प्रज्वलन निवारे, निपा मंडल, धर्मेंद्र भूमरकर एवं सैकडो की संख्या में छात्र छात्राऐ उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours