अभाविप ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

Estimated read time 0 min read

सारनी। अभाविप इकाई सारनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मनाया। अभाविप के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस विद्यार्थी दिवस के रुप में मनाया गया। अभाविप के तहसील संयोजक आकाश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जिसकी 9 जुलाई को स्थापना हुई थी, इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक जगह विद्यार्थी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में स्थापना दिवस को मनाते हैं। 72वें विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप कार्यकर्ताओ द्वारा राम मंदिर सारनी में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अभाविप के पूर्व जिला संगठन मंत्री हरिकेश ठाकरे एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र भारद्वाज उपस्थित रहे। अभाविप के नगर मंत्री शुभम कामडी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का उपयोग किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद अभाविप आशीष शर्मा, धनराज बिहारे, अभिषेक पवार, सिध्दार्थ  साहू, कुलदीप, यश, राहुल, ऋषि, मोनू, प्रशांत, अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours