अब तक 22786 केस: प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस से 1 दिन पहले चिठ्ठी लिखी, कहा- इस व्यवस्था से जुड़े लोग महामारी में योद्धा की तरह लड़ रहे

Estimated read time 1 min read
  • प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर की पंचायतों को संबोधित करेंगे
  • औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मां ने 18 अप्रैल को नवजात को जन्म दिया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में अब तक 4000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 20%

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस से एक दिन पहले पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चिठ्ठी लिखी। इसमें मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी दुनिया के लिए चुनौती बनी हुई है। सभी भारतीय पूरी एकजुटता के साथ इसका मुकाबला कर रहे हैं। पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोग भी वीर योद्धा की तरह यह लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में वे सभी सदस्य हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के मौके पर देश भर की पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इधऱ, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 18 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। मां ने 5 दिन बाद वीडियो कॉल के जरिए पहली बार नवजात को देखा। इसका इंतजाम यहां के सिविल अस्पताल के स्टाफ ने किया। अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सुंदर कुलकर्णी ने बताया कि सिजेरियन के जरिए नवजात का जन्म हुआ था। मां के कोरोना संक्रमित होने की वजह से नवजात को अलग वार्ड में रखा गया है। फिलहाल, नर्स ही उसकी देखभाल कर रही है।

देश में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए

सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 19.8% हो गया है। 78 जिलों में 14 दिनों से कोई नया केस नहीं मिला है।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें 

  • गृह मंत्रालय ने बताया कि जरूरी चीजों की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए दूध और बेकरी को लॉकडाउन से छूट दी गई है।
  • किताब की दुकानें खोलनी की अनुमति दी गई है। गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खोलने की भी अनुमति दी गई है।
  • मेडिकल फील्ड के भाई-बहन निष्ठा के साथ योगदान दे रहे हैं। मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर उनकी पूरी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। 
  • आईसीएमआर के सीके मिश्रा ने कहा- आज लॉकडाउन के 30 दिन पूरे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी हुई, लेकिन हमारे सामने जिंदगी बचाने का यही तरीका था।

आज महाराष्ट्र में 778, गुजरात में 217 मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22786, हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 778, गुजरात में 217, मध्यप्रदेश में 100, आंध्रप्रदेश में 80, तमिलनाडु में 54, उत्तरप्रदेश में 24 और कर्नाटक में 18 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16,689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है।

छूट मिली तो एहतियात भूले लोग

लॉकडाउन के बीच दिल्ली की आजादपुर और गाजीपुर सब्जी मंडियों के खुलने पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। सरकार ने 21 मार्च से आजादपुर मंडी को 24 घंटे खोलने की इजाजत दी है।

कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स

  • अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। इस दौरान दोनों देशों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकदूसरे को सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही दवाईयों और मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित करने पर भी सहमति जताई।
  • कोरोनावायरस की वजह से शुक्रवार को होने वाली सीआरपीएफ अफसरों के मौजूदा बैच की पासिंग आउट परेड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी अफसरों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़ेंगे। 
  • नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कोविड-19 से संबंधित मेडिकल सामानों के आयात और वितरण के हब के रूप में बदल दिया है। एयरपोर्ट का 3800 वर्ग मीटर का क्षेत्र इस काम के लिए दिया गया है।
  • इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 23 अप्रैल सुबह 9 बजे तक देश में 5 लाख 542 कोरोना सैम्पल लिए गए। इनमें से 4 लाख 85 हजार 172 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 21797 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात महामारी अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधन के अध्यादेश पर दस्तखत कर दिए इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने बेघरों के लिए मास्क सिले हैं। ये दिल्ली के शेल्टर होम्स में बांटे जाएंगे। राष्ट्रपति की पत्नी खुद भी हाथ से सिला मास्क पहन रही हैं। 

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिनमामले
19 अप्रैल1580
21 अप्रैल1537
18 अप्रैल1371
22 अप्रैल1290
13 अप्रैल1243

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र6427840283
दिल्ली224872448
तमिलनाडु168375220
मध्यप्रदेश168720383
राजस्थान193734427
गुजरात2624258112
उत्तरप्रदेश147317322
तेलंगाना97026225
आंध्रप्रदेश89312027
केरल4473083
कर्नाटक44514517
जम्मू-कश्मीर427925
पश्चिम बंगाल4567915
हरियाणा2701703
पंजाब2836616
बिहार148422
ओडिशा89321
उत्तराखंड47240
हिमाचल प्रदेश40112
असम36191
छत्तीसगढ़36280
झारखंड5383
चंडीगढ़29142
लद्दाख18140
अंडमान-निकोबार22110
मेघालय1201
गोवा770
पुडुचेरी740
मणिपुर210
त्रिपुरा210
अरुणाचल प्रदेश110
दादरा एवं नगर हवेली100
मिजोरम100
नगालैंड100

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है। 

6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश का हाल 

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1687: यहां गुरुवार को 100 संक्रमित मिले। इनमें से इंदौर में 22, भोपाल में 20, उज्जैन में पहली बार एक दिन में 35 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सागर में भी 3 संक्रमित और मिले हैं। इंदौर में अब तक 945 केस मिले हैं जबकि 53 मरीजों की मौत हुई है। उधर, भोपाल में 323 मामले सामने आए हैं और 7 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। 
भोपाल में गर्मी बढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में पानी की किल्लत होने लगी है। लोग टैंकर से पानी भरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1473: यहां गुरुवार को 24 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें कानपुर में 14, आगरा में 8 और लखनऊ में 2 मरीज मिले। कुल संक्रमितों में तब्लीगी जमातियों की संख्या 1004 है। राज्य में 173 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 21 की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में प्रवासी मजदूर सामाजिक संगठनों की ओर से बांटा जा रहा खाना लेकर आते हुए। लॉकडाउन की वजह से इन मजदूरों का रोजगार छिन गया है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 6427: यहां गुरुवार को 778 केस सामने आए जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। अब तक 840 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इधर, औरंगाबाद के सिविल अस्पताल के स्टाफ ने कोरोना संक्रमित मां को वीडियो कॉल के जरिए नवजात को दिखाया। 18 अप्रैल को नवजात का जन्म हुआ था। हालांकि, उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां और नवजात दोनों को अलग-अलग रखा गया है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1937: यहां गुरुवार को 49 संक्रमित मिले। इनमें जोधपुर में 20, जयपुर में 12, नागौर में 10, कोटा में 4 और हनुमानगढ़ में 2, जबकि अजमेर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर में मनरेगा मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
  • दिल्ली, संक्रमित- 2248: दिल्ली के जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियों से से 46 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद इन गलियों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इधर, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया है कि यहां पुलिस के लिए अलग से कोविड-19 फैसेलिटी तैयार की जाए। उप राज्यपाल ने कोरोना संकट के बीच ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए विशेष संक्रमण जांच केंद्र बनाने का भी निर्देश दिया है। 
यह तस्वीर दिल्ली की है। लॉकडाउन से आम जनजीवन लगभग ठप है। इससे पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का संकट खड़ा हुआ है।
  • बिहार, संक्रमित- 147: यहां मुंगेर जिले में गुरुवार को 4 संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगा लिया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा 31 संक्रमित नालंदा जिले में हैं। अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • गुजरात, संक्रमित- 2624: यहां गुरुवार को 217 मरीज मिले जबकि 9 मरीजों की मौत हुई। इधर, वड़ोदरा के एक क्वारैंटाइन सेंटर से गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर गए। सभी ने दूसरे मरीजों के इलाज के लिए ब्लड प्लाज्मा डोनेट करने पर सहमति जताई है। गुजरात 17 अप्रैल को संक्रमण के मामले में देश में छठे नंबर था। अब यह दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां 179 लोग ठीक हुए हैं और 103 लोगों की मौत हो चुकी है। 
यह तस्वीर श्रीनगर की है। यहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की कुछ इस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सोनिया ने कहा- भाजपा नफरत का वायरस फैला रही

कोरोना संकट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसे समय जब सबको मिलकर कोरोना संक्रमण से लड़ना चाहिए, तब भाजपा देश में नफरत का वायरस फैला रही है। उन्होंने डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, सैनिटाइजेशन वर्कर, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता में लगे लोग, एनजीओ और उन लाखों लोग की तारीफ की जो जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं। सोनिया ने कहा कि उनका समर्पण और मजबूत इरादे हमें प्रेरित करते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours