अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मिली दो दिन पुरानी लाश, मची सनसनी

Estimated read time 0 min read
  • पाथाखेड़ा के सुभाष नगर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
  • मौके पर पहुँची एफएसएल टीम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सारनी। पाथाखेड़ा के सुभाष नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक आवास में करीब 48 घंटे पुरानी लाश मिलने से वार्ड में सनसनी मच गई। दिल दहला देने वाली इस वारदात का ख़ौफ़नाक मंजर क्या होगा। इसका अंदाजा लाश के साथ उसकी दत्तक पुत्री और एक अन्य लड़का (दोनों नाबालिग) के रहने से ही लगाया जा सकता है। पुलिस ने पूरी वारदात की गंभीरता को देखते हुए दोनों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव पर परफ्यूम डालकर स्मेल भी छुपाने के प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि पांच दिनों से मोहल्ले के लोगों ने श्रीराम हुरमाडे को मोहल्ले में नहीं देखा। श्रीराम अपनी नाबालिग दत्तक पुत्री के साथ ही रहता था। बताया जा रहा की लोगों के पूछने पर यह बताया जाता रहा कि श्रीराम गांव गए हैं। जबकि वह घर मे ही था। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं की बर्थडे पार्टी मनाने पर कोई विवाद हुआ था। गुरुवार को मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी की पास के एक मकान से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तो लाश के पास उसकी दत्तक पुत्री और एक अन्य नाबालिग लड़का था। दोनों को संदिग्ध मानकर फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने कुछ सबूत जुटाए हैं। हालांकि अभी पुलिस द्वारा मामला जांच में होने का हवाला देकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा। लेकिन यह कहा जा रहा है कि 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। सूचना मिलने पर मौके पर टीआई महेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी राकेश सरियाम, एफएसएल प्रभारी समेत अन्य अधिकारी पहुँचकर जांच कर रहे हैं।

इनका कहना

सुभाष नगर के एक मकान में करीब 48 घंटे पुरानी लाश मिली है। दो लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। एफएसएल टीम मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है। मामला पारिवारिक है। इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। महेंद्र सिंह चौहान थाना प्रभारी सारनी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours