- अधिवक्ता प्रशांत गर्ग और शिक्षक संदीप कौशिक ने सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन, एक हजार मास्क का किया वितरण
बैतूल। सोमवार 12 अक्टूबर को समाज सेवी प्रशांत गर्ग और वरिष्ठ शिक्षक संदीप कौशिक ने अपना जन्मदिन समाज सेवा कर मनाया। इस दौरान उन्होंने एक हजार मास्क का वितरण किया। सड़क पर बिना मास्क गुजर रहे महिला, पुरुष और युवाओं को मास्क प्रदान किए। मास्क प्रदान करने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही मास्क पहनने का संकल्प भी दिलाया गया। अधिवक्ता प्रशांत गर्ग ने कहा कि हमें जो मानव जीवन मिला है उसका सम्मान करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मनुष्य समाज में रहते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता है तो उस मनुष्य में मनुष्यता विद्यमान है।
बता दें कि लल्ली चौक पर प्रशांत गर्ग का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों ने केक काटकर और लगभग एक हजार मास्क वहां से गुजरने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों को बांटकर मनाया। जन्मदिन पर सभी लोगों ने शपथ ली कि हम अपने आसपास कोरोनावायरस से लडऩे के लिए एक सामाजिक आंदोलन चलाएंगे जिससे लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं इस वायरस से बचने की जानकारी प्राप्त हो सके। इस मौके पर संदीप कौशिक का भी जन्मदिन मनाया गया। संदीप कौशिक ने बताया कि वह हर वर्ष अपने जन्मदिन को प्रशांत दादा के जन्मदिन के साथ ही जोड़ कर मनाते हैं। इस जन्मदिन के अवसर पर उनके शुभचिंतकों में शामिल होने वालों में नरेंद्र ठाकुर, समीर खान, विभाश पांडे, रितेश श्रीवास, नान सायरे, अक्षत कौशिक, जैद खान, सोनू पटेल, नफीस भाई, मुन्ना कुबड़े, धर्मेंद्र श्रीवास, अजय शुक्ला, हुकुमचंद धुर्वे, रमेश पवार, नवनीत साहू, बंटी ठाकुर, प्रशांत पंचोली, दानिश खान, कोदू भगवान, सगीर खान, इरफान भाई, जय बाघ, अभिनव आदि उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours