चिचोली। अशोक नेकराम जी राठौर के निवास पर उनके सुपुत्र सुमित राठौर की अगुवाई में अन्तररष्टीय वैदिक विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थीजी का आत्मीय स्वागत किया गया एवं यज्ञ सम्पन्न हुआ। आर्य समाज के अध्यक्ष नवनीत आर्य ने बताया की वेद प्रचार एवम घर घर यज्ञ
अभियान चलाया जा रहा है एवम आचार्य जी के प्रवचनों ने चिचोली क्षेत्र में वैदिक धर्मावलंबियों में एक स्फूर्ति व चेतना का प्रवाह भर दिया है| आर्य समाज का वेद प्रचार व घर घर यज्ञ अभियान मे हर घर मे लोग अपनी शंका प्रश्न का सन्तोषप्रद उत्तर प्राप्त कर पा रहे है। आचार्य जी एवम उनकी प्रेरणा से नियमित साप्ताहिक यज्ञ करना शुरू करने वालो मे आर्य समाजी पिछले पच्चीस वर्ष पहले उनके चिचोली प्रथम आगमन की स्मृति बताते है। उनके इस बार प्रवास ने क्षेत्र में तीन नए आर्य समाजो की स्थापना की, स्वामी दयानंद सरस्वती जी के पुनः वैदिक क्रांति का परिचायक है।नवनीत आर्य ने इस अभियान के सहयोगी बनेंगे अपने घर यज्ञ व वेद प्रवचन करवाने की सभी क्षेत्र वासियो से अपील की है |
अंतर्राष्ट्रीय आर्य समाज के वैदिक विद्वान द्वारा यज्ञ सम्पन्न
+ There are no comments
Add yours