- पीके वन पीके टू सारनी माइंस के बंद होने से अब नहीं है पाथाखेड़ा मे पहले जैसी रौनक
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के अंतर्गत दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में बड़े हर्षो उल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाने का कार्य रविवार को क्षेत्र में किया गया। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदानों के अलावा वर्कशॉप में झांकी का निर्माण भी किया गया व प्रबंधन के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक दिन वर्कशॉप में प्रवेश पर कोई रोक नहीं रहता है और ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बड़े उत्साह के साथ यहां पर पहुंच कर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वेकोलि के इंजीनियरों के माध्यम से बनाई गई झांकी का आनंद लेने का कार्य करते हैं इसके अलावा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के इंजीनियरों के माध्यम से भी एवं ठेकेदारों के कार्यालय में भी विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाने का कार्य किया गया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सुरक्षा प्रहरी नशे में धूत
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के गेट क्रमांक सात पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की मनाई नहीं रहती है।लेकिन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से मुख्य गेट पर शराब के नशे में दूत होकर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ठेकेदार अधिकारी ठेका कर्मचारियों को आवागमन पर रोक लगाने का काम कर रहे थे।बताया जाता है कि यह सुरक्षा प्रहरी हमेशा शराब की नशे में धुत रहता है ऐसे सुरक्षा प्रहरी को मुख्य अभियंता के माध्यम से यहां से हटाने का कार्य किया जाना चाहिए। ठेकेदारों ने बताया कि इस सुरक्षा प्रहरी को हटाने के लिए मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता को लिखित एवं मौखिक शिकायत की जा चुकी है यदि अभी भी नहीं हटाया गया तो मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह को शिकायत करके इस नशेड़ी कर्मचारियों को हटाने की मांग की जाएगी जिस ताप विद्युत गृह के अधिकारी कर्मचारी प्रभावित न हो सके।
+ There are no comments
Add yours