स्व० विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में प्लास्टिक बॉल नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधी ने किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल प्लास्टिक बालॅ नाईट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सभापति गणेश मस्की, जीपी सिंह,विक्की सिंह, पप्पू मानकर,दिलीप विश्वकर्मा, योगेश बर्ड़े , मुकेश जयसवाल, की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह आयोजन समिति को प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा की कोयला चल क्षेत्र  पाथाखेड़ा मे खिलाड़ियों को प्रोतसाह न देने के लिए आयोजन समिति पिछले 3 वर्षों से यह प्रतियोगिता कराती हुई आ रही है और यह दिन प्रतिदिन आयोजन भव्य रूप में किया जा रहा है इसके लिए आयोजन समिति बधाई के पात्र है ।आज दो मैच खेले गये जिससे पहले मैच मे सिद्दू मुसेवाला 7 ने सुपर 7 को हराया पहले बैटिंग करते हुवे सुपर 7 ने 27 रन 6 ओवर में बनाये। टारगेट का पीछा करने उतरी सिद्दू मुसेवाला 7 ने 3 ओवर में 1 विकेट खो कर मुकबला जीत लिया मैन ऑफ द मैच गुल्लू को दिया गया। दूसरा मैच में द रॉक फिटनेस 7 ने सोनू सोनी 7 को हराया पहले बैटिंग करते हुवे द रॉक फिटनेस 7 ने 6 ओवर में 58 रन वनाये जिसमे तुषार सिंह ने शानदार 38 रन बनाये। 59 रन का पीछा करने उतरी सोनू सोनी 7 टीम 36 रन ही बना सकी और आल आउट हो गयी 22 रन हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच तुषार सिंह रहे  । पुरुस्कार आज अतिथि  गणेश मस्की,पार्षद जफ़र अंसारी ने आज के मैन द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours