व्यापारी से लुट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Estimated read time 0 min read
  • चंद घण्टो में किया खुलासा,लूट का माल बरामद
  • दो आरोपी हुए गिरफ्तार

सारनी। कोल नगरी पाथाखेड़ा में किराना व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घण्टो में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सोमवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस चौकी में मामले का खुलासा किया है। इस मौके पर टीआई रत्नाकर हिंग्वे, चोपना टीआई एआर खान,घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी नेपाल सिह,पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी मौजूद थे। एसडीओपी श्री चौहान ने बताया कि व्यापारी श्रीनिवास प्रसाद किराना दुकान बंद करके घर जाते समय मोटरसाइकिल पर बैठा उसी समय एक लड़के ने आंख में मिर्ची झोक दी । दूसरे लड़के ने गले मे पहनी सोने की चेन छीन कर भाग गए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/2022 धारा 392,394 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लूट के मामले को एसपी सीमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए एसपी एवं एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने जांच टीम गठन बनाई गई। जांच टीम ने ततपरता से व्यापारी के बताए हुलिया के आधार पर शाहिल हबीब अंसारी भगत नगर पाथाखेड़ा एवं राज पिता शिवलाल इंदिरा नगर पाथाखेड़ा को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की गई सोने की चेन बरामद कर आगे की पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा करने में एसडीओपी श्री चौहान, टीआई हिंग्वे, उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक एसएम हुसैन, प्रधान आरक्षक रामदास, आरक्षक आशीष,गजानन्द की विशेष भूमिका रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours