- समय सीमा में कार्य संपादित करने के लिए बीएलओ सुपरवाइजर को तहसीलदार ने किया निर्देशित

चिचोली। वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को लेकर चिचोली नगरीय क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत द्वारा प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया एवं मौके पर मौजूद 94 बीएलओ एवं 9 बीएलओ सुपरवाइजर को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा समय सीमा में कार्य संपादित करने के दिशा निर्देश दिए गए साथ ही प्रगतिरत कार्य की नियमित रूप से जानकारी प्रस्तुत करने दिए गए हैं है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण कर्ता गौतम वाईकर द्वारा फार्म 6 ख से संबंधित जानकारी दी गई।
इसके साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप्स के माध्यम से मतदाता भी घर बैठे वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की जानकारी, आधार होरिजेटल बनवाने- एप्स के फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि- 18 वर्ष की आयु वाले मतदाता अब- वर्ष मे 1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को सबमिट कर परिचय पत्र बनवा सकते हैं जिससे कि उन्हें आयु सीमा के लिए साल भर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में सुपरवाइजर अजय मालवी सहित बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours