वेकोलि सुरक्षा विभाग ने हटाया अतिक्रमण

Estimated read time 0 min read
  • शोभापुर जैरी चौक पर अतिक्रमण हटाने के दिन भर भारी भीड व सुरक्षा गार्ड़ रहे मौजूद

सारनी। वेकोलि की जमीन पर बने अतिक्रमण को सुरक्षा विभाग के अमले ने मौके पर पँहुच कर तोड़ दिया है। सोमवार को जेरी चौक के पास अतिक्रमण को सुरक्षा विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षा कर्मियों ने ढहा दिया है। जेरी चौक निवासी यूनुस मंसूरी ने बताया कि  लम्बे समय से कच्चे मकान में रहने से काफी परेशानी होने की वजह से नवीनीकरण किया गया था। जिसे विकोलि के सुरक्षा विभाग ने नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने को कहा था। आज सुरक्षा विभाग ने मेरे आशियाने को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा की वेकोलि की जमीन पर कोई अतिक्रमण नही किया है। वेकोलि की जमीन पर सभी लोग सालो से रहते है। हम लोगों का परिवार भी 40 साल से रहता है। जेरी चौक में तीन भाइयो का परिवार लनबे समय से रहता है। सभी लोगों ने अपनी अपनी झोपड़ी बनाकर रखी है। यूनुस मंसूरी ने कहा की पुरानी झोपड़ी को नवीनीकरण हाल ही में। किया था। जिसे वेकोलि ने हटा दिया है। झोपड़ी तोड़ देने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। मेरे परिवार को सर छुपाने के लिए परेशानी हो रही है। इतना ही नही मेरे भाई के बच्चे का अतिक्रमण बताकर परेशान किया जा रहा है। जबकि उसका अतिक्रमण से कोई लेनादेना  नही है। वेकोलि के सीजीएम से इस मामले ने हस्थक्षेप की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours