सारनी। वेकोलि कर्मचारियों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड सिविल विभाग के अधिकारियों ने मस्जिद चौक, पटेल नगर, भगत नगर, सुभाष नगर के शासकीय की आवासों का दौरा कर नगर की पेयजल आपूर्ति की स्थिति जानी। जिसके दौरान ज्यादातर जगहों पर वेकोलि कामगारों का कहना था कि हमारे आवासों में पानी नहीं आता है, कहीं-कहीं तो ऐसी स्थिति थी की जहां 21 दिनों से पानी की समस्या उत्पन्न है। ठीक है ऐसा ही कुछ हाल पटेल नगर के वेकोली के शासकीय आवासों का है। जहां पानी के लिये रोजाना सिविल विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। सुभाष नगर में तो स्थिति यह थी कि वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित शासकीय आवासों में कोयला कामगार की जगह प्राइवेट कामगारों की रहने की जानकारी मिली। इस पर वेकोलि अधिकारियों का कहना था कि तत्काल जिन घरों में वेकोलि कर्मचारी नहीं है वहां के कनेक्शन काटे जाएं। इस दौरान सुभाष नगर में काफी संख्या में महिलाओं एकत्रित हो गई और उन्होंने एक अन्य अधिकारियों से सशर्त से मांग रखी है अगर आप प्राइवेट कनेक्शन काट रहे हैं तो हमें प्राइवेट पब्लिक कनेक्शन दिया जाए ताकि हमें पानी के लिए दर-दर न भटकना पड़े। जिस पर वेकोलि अधिकारियों का कहना था कि ठीक हम भी इस बात को समझते हैं कि पानी की जरूरत सभी को है, इसलिए आपको भी पानी मिलेगा पर आप लोगों के लिए एक पब्लिक टेप करवाया जाएगा, ताकि पानी की समस्या उत्पन्न ना हो। और नगर पालिका से भी हमारी बात हुई है नगर पालिका द्वारा अभी नगरों में पानी का टैंकर पहुंचाकर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि जो हमारे वेकोलि कामगार है उन्हें भरपूर पेयजल उपलब्ध हो जाए। इसी कारण आज हम लोगों ने वेकोलि क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा भी किया है और वहां की स्थिति का जायजा भी लिया है।
वेकोलि अधिकारियों ने किया शासकीय आवासों का निरीक्षण
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours