सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के मंडल अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन माता पिता स्वरूप वृद्धजनों के बीच वृद्धा आश्रम में मनाया। जिस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंजाब राव बारस्कर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद नगर निगम, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद मुकेश यादव, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद रेवाशंकर मगरदे ने वहां उपस्थित वृद्ध जनों को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले के मंत्री रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा की आज मंडल अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन वृद्धजनों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया यह बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम सभी को ऐसा ही कोई भी कार्यक्रम यदि हम वृद्धजनों के बीच करें निसंदेह परिवार से तिरस्कृत हमारे माता-पिता स्वरूप जो लोग यहां रहते हैं उनको भी अच्छा लगेगा और एक सामाजिक अच्छी पहला भी होगी। इस अवसर पर पंजाब राव बारस्कर ने भी सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए अपने अपने जन्मदिवस पर अपने अपने माता पिता की सेवा करें और जहां भी इस तरह हमारा कोई आश्रम हो निश्चित तौर पर अपनी खुशियां हमें इन लोगों के साथ साझा करें। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राहुल कापसे, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनय राय, सुनील माखोड़े, विनय मदने, पंजाबराव चौकीकर, योगेश बर्डे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वृद्धों के बीच मंडल अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours