विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Estimated read time 0 min read

बैतूल। विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे के नेतृत्व में गठित निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों के दल ने बुधवार 01 अप्रैल 2020 को जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया एवं कोरोना संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान कोरोना संदिग्ध मरीज को भर्ती रखकर आवश्यक उपचार एवं वेन्टीलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये वार्ड और बेड उपलब्ध करने की प्रक्रिया की कार्यवाही की गई तथा स्थानीय स्तर पर पीपीई किट की व्यवस्था के संदर्भ में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ. एके पांडे, डॉ. अरूण जयसिंहपुरे एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours