- एप्रोज रोड ना बनने से आये दिनों राहगीरों के साथ होती है दुर्घटना
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी नगर के मुख्य सड़क मार्ग से बस्ती की तरफ जाने वाले रोड पर एप्रोज रोड नही बनाये जाने से रहवासी एवम राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आये दिनों यहाँ दुर्घटनाये होते रहती है ।घोड़ाडोंगरी नगर से गुजरने वाले बरेठा सारनी मुख्य सड़क पर नगर के अंदर फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ था जिसे बने लगभग 3 वर्ष होने जा रहा है।
नगर के अंदर बने मुख्यमार्ग से मालवीय मोहल्ला ,इमली मोहल्ला,हॉस्पिटल चौक से बस्ती के अंदर जाने वाली पंचायत की सीसी रोड बनी हुई है निर्माण होने के बाद निर्माण करने वाली कम्पनी ने एप्रोज रोड का काम किये बिना इसे ग्राम पंचायत के भरोसे छोड़ कर अपने हाँथ खींच लिए ।
इस एप्रोज रोड को लेकर समय समय पर मांग स्थानीय स्तर पर उठती रही है लेकिन कंपनी एप्रोज रोड की जवाबदारी पँचायत के ऊपर थोप रही और पँचायत कम्पनी द्वारा ये एप्रोज रोड बनाये जाने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है।
इस पूरे मामले में अब ग्राम पंचायत और कम्पनी के बीच की लड़ाई में आमजनता अब 3 साल पहले बनी एप्रोज रोड बनने की राह देख रही है । मुख्य सड़क मार्ग से बस्ती की तरफ जाने वाली रोड में एप्रोज न होने से आये दिनों दुर्घटना होते रहती है साथ ही वहाँ से गुजरने वाली गाड़ियों के टायर से गिट्टी उछल कर दुकानों के अंदर ग्राहकों को भी चोटिल कर देते है ।इस पूरे मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने सांसद जी से चर्चा कर एप्रोज रोड बनाने जाने की मांग की है।

एप्रोज रोड नही बनने से दुर्घटना होते रहती है सांसद श्री दुर्गादास उइके जी से चर्चा कर एप्रोज रोड बनवाने की मांग करेंगे
दीपक उइके, भाजयुमो प्रदेश मंत्री मध्यप्रदेश
+ There are no comments
Add yours