रेत खदानो की शिकायतों को लेकर भाजपा नेता कलेक्टर से मिले

Estimated read time 0 min read
  • कलेक्टर ने दिए प्रभावी जांच के आदेश

बैतूल। जिले में रेत खदानो में अवैध उत्खनन ठेकेदार के आदमीयो की गुंडागर्दी जैसे मामलो को लेकर गुरूवार को भाजपा विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद ,प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कलेक्टर राकेष सिंह से मुलाकात कर कडे कदम उठाने को कहा। जिस पर कलेक्टर राकेष सिंह ने तत्काल प्रभावी कार्यवाही के आदेष खनिज अधिकारी को दिए है। भाजपा नेताओ ने कलेक्टर से कहा कि जिले में रेत खदानो का सीमांकन किया जाए। उन्होने सीमांकन के बाहर रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी भी दी। भाजपा नेताओ ने रेत की बढती कीमतो पर अंकुष लगाने को भी कहा। पार्टी नेताओ ने रेत ठेकेदार के आदमीयो द्वारा आम जनता से की जा रही गुंडागर्दी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होने कहा कि ठेकेदार द्वारा दलीय आधार पर सप्लायर्स को चिन्हित कर प्रताडित करने की भी बात कही। भाजपा नेताओ ने ठेकेदार के आदमियो का पुलिस वेरिफिकेषन करने की भी बात की है। भाजपा नेताओ की षिकायतो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राकेष सिंह ने इस सबंध में खनिज अधिकारी को प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिए है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours