- डंफर चालक, सुपरवाइजर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाए
आमला। लोको बेडमिंटन हॉल, रेलवे कॉलानी, आमला के पुराने चोरी कर ली जा रहे डंपर को आमला रेलवे पुलिस ने ससाबड़ के पास पकड़ा है जिसमें रेलवे चोरी का सामान बरामद कर डंपर को जब्त कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसारआरपीएफ पोस्ट आमला के निरीक्षक प्रभारी राजेश बनकर को मुखबिर खास की सूचना मिलने पर सउनि सीताराम जाट व प्रधान आरक्षक महेश चंद गुर्जर को एक डंम्फर क्र MP-04-GA-4722 में रेलवे की लोहे के पुराने टीन ले जाने बाबत सूचना देकर उन्हें पकड़ने हेतु रवाना किया।
जिन्होंने डंपर नं MP 04 GA 4722 को ससाबड के पास पकडा, जिसके चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बबलू वल्द- सुरजू भुजवरे उम्र 42 वर्ष ,घोडाडोंगरी जिला-बैतूल (म.प्र.) बताया, और पूछताछ के दौरान तिरुपति कांस्ट्रक्शन कम्पनी के सुपरवाईजर आंनद यदुवंशी व उसके मालिक मनीष तंवर के कहने पर लोको बेडमिंटन हॉल, रेलवे कॉलानी, आमला से उक्त डंम्फर में लोहे के पुराने टीन लेकर तिरुपति कंस्ट्रक्शन कम्पनी, घोडाडोंगरी के डांमर प्लांनट में ले जाकर जमा करने लेकर जा रहा था ,बाद उसे डंपर एवम रेलवे की पुरानी टीन की सीट के साथ पकडकर रेलवे स्टेशन आमला के सामने लाये, जहां महिला उप निरीक्षक गायत्री सोनेकर ने जप्त पंचनामा के तहत मुद्देमाल के साथ उक्त डंपर जप्त किया डंपर के भीतर कुल 52 तीन के पत्रे मिले जिसकी कीमत अंदाजन 17,860 रू आंकी गई।
मामला रेल संपत्ति अवैध कब्जा एवं चोरी का होने पर आरोपी बबूल वल्द सुरजू भुजवरे व आरोपी आनदं झुमकलाल यदुवंशी (सुपरवाईजर) उम्र-33 निवासी हरन्या, आमला जिला बैतूल के खिलाप RP(up) एक्ट 1966 के तहत आरपीएफ थाना आमला में अपराध पंजीकृत किया। बाद दोनो आरोपी को रिमांड पर लेकर दिनांक 03.08.22 को डंपर के मालिक मनीष तंवर घोड़ाडोंगरी को पकड़ा गया। मामले की जांच उप निरीक्षक गायत्री सोनकर द्वारा जारी है। उक्त कार्यवाही माननीय आशुतोष पांडेय वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर एवम माननीय कोटा जोजी स.सु.आ. नागपुर के निर्देशन की गई।
+ There are no comments
Add yours