राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता मे आये राष्ट्रीय फुटबाल टीम मे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करके आये तुषार यादव का आयोजन समिति ने सम्मान किया

Estimated read time 1 min read
  • केजीएन बगडोना, रेड रोज शोभापुर, एम जे इलेवन पाथाखेड़ा, आर टी एच पिंटू इलेवन पाथाखेड़ा पहुंची सुपर 16 मे

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन 4 मैच खेले गए। पहला मैच केजीएन बगडोना एवं एल आई सी बगडोना के बीच खेला गया केजीएन बगडोना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन बगडोना ने निर्धारित 10 ओवर में 169 रन बनाए। 170 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल आई सी बगडोना ने निर्धारित 10 ओवर मे महज 65 रन बना कर आल आउट हो गई ।इस मैच के मैन ऑफ द मैच सलमान जिन्होंने 23 गेद पर 68 रनो की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने I दुसरा मैच ड्रीम इलेवन सारणी एवं रेड रोज शोभापुर के बीच खेला गया रेड रोज शोभापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेड रोज शोभापुर ने निर्धारित 10 ओवरों में ऑल आउट होकर 124 रन बनाएं 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ड्रीम इलेवन सारणी ने निर्धारित 10 ओवर खेलते हुए चार विकेट खोकर महज 86 रन ही बना पाई और यह मैच 38 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच नवीन नागले जिन्होंने बल्ले से 18 रन और गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का तीसरा मैच एम जे इलेवन पाथाखेड़ा एवं लोटस क्रिकेट क्लब शोभापुर के बीच खेला गया एम जे इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 127 रन बनाएं और 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोटस क्रिकेट क्लब शोभापुर ने 10 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर महज 65 रन ही बना पाई और यह मैच 63 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच विक्कू जिन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। आज का चौथा मैच आर टी एच पिंटू इलेवन पाथाखेड़ा एवं शिव शक्ति कंप्यूटर बगडोना के बीच खेला गया आर टी एच पिंटू इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाएं 118 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति कंप्यूटर बगडोना ने 10 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर मांत्र 65 रन ही बना पाई और यह मैच 52 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित कंडारे जिन्होंने 2 ओवर में 5 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया , अंडर 17 फुटबाल टुर्नामेंट मे मध्यप्रदेश के प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय टीम मे अंडमान से खेलकर आये तुषार यादव फुटबाल के खिलाड़ी काशीराम चौकीकर, देवेन्द्र सोनी नारायण खातरकर , ओम प्रकाश सिह,विलाश चौधरी विक्की सिह, रंजीत सिह, जीपी सिह, मुकेश यादव ,राकेश बारगे, योगेश बर्डे, पीके सिंह, भीम बहादूर थापा धमेन्द्र राय ने पुरुस्कार दिये । इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह,जीपी सिह,भीम वहादूर थापा ,नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, गणेश महस्की किशोर ड़ेहरिया,मिन्टू बोरा,अजय प्रजापति,दिलिप विश्वकर्मा , मुकेश भालेकर, धमेन्द्र राय संजीत चौधरी विनय मदने उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours