रविवार के अलावा अन्य दिनों में लॉक डाउन नहीं लगा सकेंगे कलेक्टर-सीएम

Estimated read time 0 min read
  • बहुत जरूरी हुआ तो राज्य स्तर पर सूचना के बाद लिया जाएगा फैसला

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब प्रदेश के किसी भी जिले में पूर्व से घोषित तथा रविवार के लॉकडाउन के अलावा अन्य लॉक डाउन नहीं किए जा सकेंगे। यदि किसी जिले में अपरिहार्य कारणों से लॉक डाउन की आवश्यकता होगी तो उसे राज्य स्तर से अनुमति प्राप्त करनी होगी। कोई कलेक्टर अपनी मर्जी से जिले में लॉकडाउन नहीं कर पाएगा।
अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री चौहान ने ये बातें ्जिला प्रशासन के अफसरों से कहीं। वीसी में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।

होम, इंस्टीट्यूशनल एवं पेड तीनों तरह के क्वारंटाइन होंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में होम एवं इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया जा रहा है। अब जो लोग खर्च कर सकते हैं उनके लिए पेट क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था भी की गई है।

एमपी टूरिज्म के होटलों में क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म के होटलों में भोपाल, रीवा, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन आदि में क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की गई है। राजभोगी शहरों में इसके लिए 1500 रुपए प्रतिदिन तथा अन्य शहरों में 1000 रुपए प्रतिदिन भुगतान करना होगा। इसमें भोजन का शुल्क भी शामिल है। भोपाल में होटल अशोका लेक व्यू में इसकी व्यवस्था की गई ह

एक अगस्त से किल कोरोना अभियान 2 चलेगा

उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान के दूसरे चरण में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रदेश में संकल्प की चेन जोड़ो, कोरोना की चेन तोड़ो अभियान चलाया जाएगा। यह मुख्य रूप से जागरुकता अभियान है। इसमें अनिवार्य रूप से मास्क लगाने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours