ममता बैनर्जी सरकार की बर्खास्तगी को लेकर भाजपाईयो ने जिले भर में किया प्रदर्शन

Estimated read time 0 min read
  • जिला मुख्यालय पर बाईक रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के काफिले पर पष्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए हमले के विरोध में आज शुक्रवार को पार्टी ने प्रांतव्यापी प्रदर्षन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। बैतूल जिले में भी तहसील मुख्यालय पर भाजपा कार्याकर्ताओ ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रषासन को सौपा। जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में बाईकरैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहंुचकर जिला प्रषासन को ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय विजय भवन से बाईल रैली के साथ  ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहंुचे जहां संयुक्त कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने ज्ञापन का वाचन किया। महामहिम के नाम सौपे गए ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि पं.बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राज में गुंडाराज चरम पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले किए जा रहे है, उनकी हत्याएं की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि 10 दिसंबर गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुलराय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय सहित अन्य लोगो को गंभीर चोटे आई। जिला संगठन ने इस हमले की कडी निंदा की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि पं.बंगाल में सत्ता पोषित गुंडाराज विरोधी दलो को हिंसा से समाप्त करने पर उतारू है जो लोकतंत्र के लिए भारी खतरा है। भाजपा ने कहा कि पं.बंगाल मे ममता बैनर्जी सरकार के हाथो में लोकतंत्र सुरक्षित नही है। इसीलिए तत्काल ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला करने वालो पर कडी  कार्यवाही की मांग भी की है। ज्ञापन सौपने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, नितीन बारस्कर, सुनील पंवार, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मधु पाटनकर, सतीष पाठा, सतीष बडोनिया, डा.अरूण जयसिंगपुरे, छुटटन पाल, सुधाकर पंवार, अबिजर हुसैन, भोला खंडेलवाल, कृष्णा गायकी, संजू सोलंकी, कपिल वर्मा, कैलाष धोटे, पवन यादव, गीतेष बारस्कर, महेष राठौर, लोकेष कालभोर, योगेष उइके, योगी खंडेलवाल, अनिल मंडलकर, सावन्या शेषकर, वसीम पाषु ,फरजाद पटेल, कैलाष सोनी, संजू लिखितकर, मनीष मिसर, कुणाल शर्मा, रवि सोनी, आषीष साहू, बिरजू पाखरे, राजेष आर्य, नरेष जावलकर, सुजय पौनीकर, कांतू प्रजापति,विजय पानकर, पवन राठौर, निषी वर्मा, सतीष महाते, अनिल भटट, ओमप्रकाष मालवीय, अंषुल राजपूत, राहूल मिश्रा, अनिल पंवार, कमलेष यादव, चंद्रकिषोर मालवी, यषपाल साहू, उदल अमझरे, संदीप यादव, सीताराम चढोकार, अजय मौखेडे, शेखर बारस्कर, प्रद्वुम्न्य उइके, कुलदीप महाले, आदित्य डोंगरे, सागर शेषकर, दिनू पाटनकर, सुनिल अहाके, रोहित धुर्वे, बंटी बारस्कर, विजय पाल, कमलेष लोखंडे, सुरेष गायकवाड, महेन्द्र पाठक, देवेन्द्र बर्थे, नरेन्द्र विजयकर सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours