- कम्पनी करेंगी फाईनल बिल का भुगतान
सारणी। सतपुड़ा तापगृह मे शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब मजदूरों की मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आला अधिकारीयो के साथ त्रिपक्षीय वार्तालाप के लिये बैठे श्रम अधिकारी। भारतीय मजदूर संघ तापगृह ईकाई ने बैतूल के माध्यम से ठेका श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैतूल कलेक्टर महोदय ज्ञापन सौपा गया था।ज्ञापन मे ठेका श्रमिकों के फाईनल बिल बैंक पेमेंट, नोटिस भुगतान जैसी समस्याओं के निराकरण की बात कही गयी थी। शुक्रवार को सतपुड़ा तापगृह के श्रम अधिकारी कार्यालय मे मेसर्स अक्का लाजिस्टिक कम्पनी के शरद बहेरा,भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनय डोंगरे,शैलेन्द्र सिंह,सुनिल भारद्वाज सहित श्रम अधिकारि धम्मदिप भगत के बीच बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्व सहमति से ठेका श्रमिकों के नियमानुसार फाईनल बिल का भुगतान,राष्ट्रीय अवकाश व,ओवरटाइम का भुगतान जैसे विषयो पर विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया की कम्पनी सभी का भुगतान करेंगी।
तापगृह मे कार्यरत कम्पनी कर रही थी मजदूरों को गुमराह
सतपुड़ा तापगृह मे कार्यरत अक्का लाजिस्टिक कम्पनी का आगामी दो तीन माह कार्य समाप्त होने वाला है।भारतीय मजदूर संघ के जिला सहःमंत्री शैलेन्द्र सिंह ने बताया की कमँपनी के आला अधिकारियों ने ठेका श्रमिकों के फाईनल बिल को लेकर अटकलों का दौर प्रारम्भ कर दिया था।जिसपर बीएमएस के जिला दिशानिर्देश पर स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से मजदूरों के फाइनल बिल को लेकर अक्का लाजिस्टिक कम्पनी के पदाधिकारियों से बातचीत की गयी।जिसपर उन्होंने मांग को सिरे से खारिज कर सम्पूर्ण भुगतान होना बताया गया। मजदूर संघ ने जब इसकी शिकायत स्थानीय तापगृह प्रबधन से लेकर जिला कलेक्टर महोदय को थी। शुक्रवार को जब ट्रेड यूनियन के आला अधिकारियों के साथ बैतूल श्रम विभाग के अधिकारी धम्मदिप भगत सहित प्रबधन के श्रम अधिकारी नरेश पनवार के साथ अक्का लाजिस्टिक कम्पनी के सोनू दूवा,शरद बेहरा से विस्तृत चर्चा की और पाया की फाइनल बिल का नियमानुसार भुगतान होना बाकी है।जिसे आगामी माह मे कार्य समाप्ति के पूर्व भूगतना करने के श्रम अधिकारी ने दिशा निर्देश दिये।
+ There are no comments
Add yours