सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार नागले सह प्रभारी रेवा शंकर मगरदे के उपस्थिति पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित की और स्वच्छता अभियान चलाते हुए नदियों तालाबों देव स्थलों सारनी के छठ घाट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के कर कमलों द्वारा सफाई कर्मी बबलू बिंझाडे़ और निरज बिंझाड़े को पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सुधा चंद्रा नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा समीर मसीद मंडल महामंत्री किशोर बरदे प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख सुनील अग्रवाल शिबू सिंह मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे रमेश खवसे अंजनी सिंह सतीश चौरे मुलेश रणित बिन्नी रॉय बाबू सिंह राहुल बर्डे राहुल कापसे प्रवीण सोनी राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा सारनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नदियों तालाबों एवं देव स्थलों में सफाई अभियान चलाया
+ There are no comments
Add yours