भाजपा नगर मंडल ने मनाई अंबेडकर जयंती

Estimated read time 0 min read

आमला। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला द्वारा कोविड 19 की गाइडलाइन को देखते हुए डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर मनाई।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, डॉ घनश्याम मालवीय, राजेश पंडोले, शिवपाल उबनरे, लक्ष्मण चौकीकर उपस्थित थे।
अशोक नागले ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने अपना जीवन शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सभी वर्गो के लिए काम किया साथ ही महिलाओं को शिक्षा और समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया उनका योगदान हम भारतवासी कभी नहीं भूलेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours