भाजपा कार्यालय में मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय एवं असम तथा पांडुचेरी में प्रचंड विजय से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के कार्यकर्ताओं के उत्साह में विधायक योगेश पंडाग्रे मंडल प्रभारी राजेश आहुजा ने मंडल कार्यालय सारनी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बिहार,उड़ीसा ( अंग, कलिंग) के पश्चात बंग यानी बंगाल कि विजय यह हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता का भरोसा दर्शाता है, इस जीत में हमारे गृहमंत्री अमित शाह का अभूतपूर्व चुनावी प्रबंधन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन के परिणाम के साथ विशेषतः हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के विगत कई वर्षों के अथक परिश्रम का परिणाम है जिससे यह विजय ऐतिहासिक ही नहीं अभूतपूर्व है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को विजय की शुभकामनाएं देकर ढोल नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी के बीच पैदल बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंच बाबा साहेब को नमन कर मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं को झालमोड़ी खिलाकर उनके साथ झालमोड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया।
भाजपा कि ऐतिहासिक विजय पर मंडल प्रभारी राजेश आहुजा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे ने भी संबोधित किया, आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने भी मंचासिन अतिथियों समेत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा विजय कि शुभकामनाएं प्रदान की, उपस्थित अतिथियों का मंडल महामंत्री नन्हे सिंह ने तिलक कर अभिनंदन किया, इस अवसर पर पी जे शर्मा आतिश सोनी जी पी सिंह भीम बहादुर थापा जगदीश आहुजा रूपेंद्र चौहान दीपक सिनोटिया विनय मदने जे डी कवड़कर राजेंद्र मानकर ददन सिंग राणा दिलीप झोड़ राजकुमार नागले प्रमोद सिंह गुमान सिंह योगेश बर्ड रमेश खवसे कुबेर डोंगरे राहुल कापसे विज्जु वानखेड़े रमेश पवार मिंटू रॉय प्रकाश डहेरिया राजू देशमुख बबलू नर्रे विलास चौधरी सुधीर यादव अन्नू सातनकर दिनेश साबले मनोहर विश्वकर्मा दीनू भाऊ दिनेश यादव राहुल बर्ड विन्नी राय गणेश महस्की मुकेश यादव मीणा ददन सिंह सरोज विश्वकर्मा किरण नागले सुनीता यादव संयोगिता सागर आशा डहेरिया शिवकली नरें अंगद यादव नारायण खातरकर धर्मेंद्र राय सनोज देशमुख अजय साकरे राजेश पाल मिथुन दास अनीश परते मुकेश उपराले रामनाथ यादव कृष्णा आर्य यू डी देशमुख सुनिल पाटील नोखेलाल गोहे बॉबी हैदर महेंद्र सराठकर आकाश प्रधान मनीष धोटे आई पी सिंह हिमांशु विश्वकर्मा नीरज नागले सुभाष चौरासिया सुखराम वर्मा डॉ गणेश पाल रमेश हारोडे सहित अन्य सभी भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे

More From Author

+ There are no comments

Add yours