ब्लैक बुल पाथाखेड़ा, किंग शूटर पाथाखेड़ा, आर टी एच पाथाखेड़ा ने अपने मैच जितकर सुपर 8 मे जगह बनायी

Estimated read time 1 min read
  • रोमांचक मुकाबले मे आर टी एच इलेवन के मनीष ने धुआधार ने 9 बाल पर 27 रन बनाकर अपनी टीम को सुपर आठ पहुचाया

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन सुपर आठ के तीन मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला मैच ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा व इमर्जिंग शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा के बीच खेला गया ।ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा  ने टास जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा  ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी के इमर्जिंग शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा ने 12 ओवरों में 8 विकेट पर मात्र 69 रन ही बना पाई और यह मैच 78 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ब्लैक बुल्स पाथाखेड़ा के  चेतन रहे जिन्होंने 22 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली और 3 ओवरों में 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, कमलेश सिंह, जी पी सिंह, रामजन्म सिंह, विश्व विश्वास, अमित गुप्ता, महेंद्र पवार द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

आज का दूसरा मैच गैंगस्टर इलेवन  पाथाखेड़ा,व किंग शूटर पाथाखेड़ा के बीच खेला गया । गैंगस्टर इलेवन  पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए गैंगस्टर इलेवन ने 12 ओवर मे 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 48 रन का पीछा करनी उतरी किंग सूटर पाथाखेड़ा ने चौथे  ओवर मे 3 विकेट खोकर 48 रन का आसान लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच आलराउड़र शिवा रहे जिन्होंने 3 ओवर में मात्र 1 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह प्रमोद सिंह जगदीश पंवार अजय प्रजापति नन्हे सिंह सुनील सिंह  द्वारा पुरस्कृत किया गया।

आज के दिन का तीसरा मैच आरटीएच पाथाखेड़ा व आर एस एस सलैया के बीच खेला गया आर एस एस सलैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए आर एस एस सलैया ने निर्धारित 12 ओवर में 83 रन बनाए और आरटीएच पाथाखेड़ा को 84 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष का पीछा करने उतरी आरटीएच पाथाखेड़ा ने काफी संघर्षों के बाद 11 वे ओवर में अंतिम विकेट पर यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच मनीष रहे जिन्होंने 9 बॉल पर 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण समिति संरक्षक रंजीत सिंह,भीम बहादुर थापा, सुधा चंद्रा,जी पी सिंह, नन्हे सिंह, ब्रज किशोर पवार,पत्रकार केसर, सुनील सिंह,महेंद्र पवार द्वारा पुरस्कृत किया गया l
इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, किशोर बरदे,बंटी,पिन्टू अंसारी, विक्की सिह,संजीत चौधरी,तौफिक आलम,चांद अंसारी,राजा पण्ड्राग्रे,अमीत अग्रवाल,दिलिप विश्वकर्मा,योगेश र्बड़े,गणेश महस्की, देवेन्द्र बामनकर,शुभम जैन,रोहित अग्रवाल,सुरेश तिवारी,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी,सुभाष सिह उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours