बैतूल। बैतूल में एक छात्र ने शनिवार काे 12वी के हिंदी का पर्चा लीक होने का दावा किया है। छात्र का आरोप है कि पर्चा, परीक्षा होने के ढ़ाई घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसने इसकी शिकायत भी की है, हालांकि शिकायत करने के बाद उसने फोन बंद कर लिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जब तक पेपर लीक होना प्रमाणित नहीं हो जाता, वे कुछ नहीं कह सकते।
शनिवार को 12वीं का हिन्दी का पेपर था। छात्र शुभम बोरवार ने बताया कि हाथ से लिखा हिन्दी का पेपर हमें सोशी ग्रुप के जरिए सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर मिला था। शुरुआत में तो इस पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब मुख्य परीक्षा में मिले प्रश्र पत्र और वायरल पेपर का मिलान किया तो यह मिलता-जुलता दिखा। छात्रों ने इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर की है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन सुनारिया ने कहा – जब तक यह प्रमाणित नहीं हो जाता कि पेपर वही है। तब तक कुछ नहीं कह सकते। अगर यह लीक हुआ होगा तो इसकी एफआईआर करवाई जाएगी।
12वीं एग्जाम पर एक नजर
हिंदी के पेपर में 16910 विद्यार्थियों को बैठना था, जिसमें से 16148 विद्यार्थी ही बैठे। 565 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours