बैतूल में हेमंत खंडेलवाल और निलय डागा आमने सामने होंगे

Estimated read time 0 min read

बैतूल। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की ओर से हेमंत खंडेलवाल को मैदान में उतार दिया गया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के निलय डागा से होगा। दोनों ही प्रत्याशी दूसरी बार एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगे। भाजपा ने शनिवार शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बैतूल विधानसभा क्षेत्र से हेमंत खंडेलवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। लंबे समय से बैतूल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा न हाेने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि हेमंत खंडेलवाल पिछले एक महीने से जिस तरह से विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, आम जनता से मिलकर उनका समर्थन मांग रहे थे उससे यह स्पष्ट था कि पार्टी ने उन्हें हरी झंडी दे दी है।
टिकट की घोषणा होने की औपचारिकता ही शेष है। ठीक ऐसा ही हुआ जब शनिवार को सूची आई तो उसमें बैतूल से हेमंत खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours