- गायत्री परिवार के प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में मिला पीडि़तों को तुरंत लाभ


बैतूल। शहर के टेलीफ ोन कालोनी विकास नगर बैतूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्वास्थ्य संवर्धन आंदोलन के तहत प्रकृति उत्थान सेवा समिति बैतूल द्वारा संचालित कायाकल्प योग व प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र पर 21 मार्च से 27 मार्च तक सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत यज्ञोपैथी, गौ-पैथी, नैचरोपैथी, योग, आयुर्वेद जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का संपूर्ण लाभ, शिविर में सम्मिलित लोगों को मिला। समिति प्रमुख डॉ. भुवनेश्वर झाड़े ने इस संबंध में बताया कि बीमारियों का मूल कारण शरीर में विजातीय दृव्यों की उपस्थिति होने से यह शुद्धि मांगता है। यह शरीर पंच भूतों से मिलकर बना है तो पंचभूत ही इसे स्वस्थ रख सकते हैं। शरीर के पंच तत्वों को संतुलित कर शारीरिक, मानसिक, आत्मिक संतुष्टि पाई जा सकती है। शिविर में इन्हीं पांच तत्वों का उपयोग करके उपचार किया जाता है। शिविर सम्पन्न होने पर लाभार्थीयों ने अपने अनुभवों का साझा करते विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और बताया कि वे कितनी तकलीफ में थे और इस शिविर में सम्मिलित होकर उनको काफी हदतक आराम मिला। सम्मिलित लाभार्थी सुरेश गावंडे ने बताया कि उनको स्पाइन की समस्या है जिसमें कमर व गर्दन में तेज दर्द होता था, चिकित्सा लेने के बाद इसमें उन्हें काफी फायदा मिला। इसके अलावा शिविर के सजनी एवं सन्नी आर्य ने बताया कि उन्हें कफ की समस्या से छुटकारा मिला, साथ ही शरीर शोधन होने से शरीर में तरोताजगी महसूस कर रहे हैं। इसी तरह मासोद के साहू दम्पत्ती ने बताया कि उन्हें थायराइड व घुटनें के दर्द में तो आराम मिला ही, साथ ही उनका वजन भी कम हुआ। शिविर में सम्मिलित वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी ने बताया कि अनियमित दिनचर्या के कारण आज प्रत्येक व्यक्ति कई प्रकार के रोगों से लड़ रहा है ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा ही एकमात्र विकल्प है जो शरीर के बुरे टॉक्सिन को निकालकर शरीर की शुद्धि करता है। मुझे इस शिविर में अपने पीठ दर्द से काफी फायदा मिला। श्री झाड़े ने बताया कि आगामी 3 अप्रैल से सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कायाकल्प योग व प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र पर होगा। जिसमें प्रशिक्षाणार्थियों हेतु आवासीय व गैर आवासीय व्यवस्था रहेगी, साथ ही प्राकृतिक आहार की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर में पंजीयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ हेतु मोबाइल नं. 8818986188, 7879477949 पर सम्पर्क कर सकते है।
+ There are no comments
Add yours