बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राईवेट अस्पतालो के लिए निर्धारित की गई उपचार दरो के पुर्ननिर्धारण हेतू गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कलेक्टर अमनवीरसिंह बैस से मुलताकात की। मुलाकात के दौराान भाजपा जिलध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कलेक्टर से कहा कि दरे आम आदमी की पहुंच से दूर है दरो का निर्धारण ऐसा होना चाहिए जो कि आम आदमी आसानी से भुगतान कर सके। उन्होने कलेक्टर से नागपुर – भोपाल जैसे बडे शहरो के अस्पतालो की दरो का अवलोकन कर दरो का निर्धारण करने का आग्रह कलेक्टर से किया। श्री बबला शुक्ला का कहना है कि बैतूल एक आदिवासी बाहुल्य गरीब जिला है। इस प्राकृतिक आपदा में लोगो के काम धंधे बंद है। ऐसे समय में इलाज सस्ता होना चाहिए न कि महंगा । श्री बबला शुक्ला ने कलेक्टर से बुधवार को जारी उपचार दरो को निरस्त कर नई दरे घोषित करने का सुझाव दिया। भााजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात के पश्चात कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने प्राईवेट अस्पतालो की दरे संषोधित करने के निर्देष दिए है। इसके लिए सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर को शामिल करते हुए एक समिति गठित की गई। समिति सभी प्राईवेट अस्पतालो की दरो का विषलेषण कर संषोधित दरो का निर्धारण करेगी।
प्राईवेट अस्पतालो की उपचार दरो में होगा संशोधन, कलेक्टर से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours