प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश सचिव बने रामप्रसाद आजाद

Estimated read time 0 min read

बैतूल। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में जिले के सक्रिय एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामप्रसाद आजाद को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। श्री आजाद की नियुक्ति अभियान के राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज व प्रदेश प्रभारी राजकुमार अग्रवाल और प्रदेश सहप्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत की स्वीकृति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश संयोजक भूपेंद्र पोद्दार और प्रदेश महामंत्री संगठक रामबृजेश तिवारी की अनुशंसा से की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री आज़ाद लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी हित में कार्य कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के साथ मिलकर कई कार्य किए। इसके चलते उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के बाद श्री आजाद ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। श्री आजाद ने पार्टी नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरूप जिले में संगठन को मजबूत बनाने और प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान में जन जन को जोड़ने के लिए सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया है। जावरा और आसपास क्षेत्र के  भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामप्रसाद आजाद के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर हर्ष जताया है। श्री आजाद के प्रदेश सचिव बनने पर भाजपा कार्यकर्ता किशोर कुमार लहरपुरे (राष्ट्रीय समन्वयक,साहू समाज ), बालाराम साहू, शिवदयाल साहू, आशाराम जितपुरे, जगदीश बसन्तपुरे, साहबलाल लहरपुरे, सुनील टेकपुरे (मण्डल अध्यक्ष), शिवशंकर लहरपुरे, कैलाश आज़ाद, विनोद पिपरोले, धर्मेंद्र साहू, गणेश लहरपुरे,विपिन साहू, सुदामा आज़ाद ,प्रहलाद साहू, बंशी साहू, राजेंद्र साहू, देवेंद्र सोनी, लक्ष्मण कवड़कर, गुलाबराव धोटे, रजनीश दवंडे, रामकिशोर मालवीय, एकनाथ माथनकर, प्रयाग देशमुख, पंजाबराव ताड़गे, बलदेव पाटनकर, सोनू पोटफोड़े, महेश साहू, योगेश साहू एवं सभी शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours