प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले सभी कार्यक्रम प्रभावी व गरिमामय हो – बबला शुक्ला

Estimated read time 1 min read
  • वीसी के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम प्रभारीयो से संवाद

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा लगभग 20 दिनो तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिसमें मुख्यतः टीकाकरण स्वच्छता, मंदिरो, नदियो की सफाई,प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत,कृतित्व पर वर्चुअल कान्फ्रेस, प्रदर्षनी, रक्तदान इत्यादि इसके साथ ही पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर और महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टुबर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। सभी कार्यक्रम समयबद्व और योजनानुसार संपन्न हो इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बुधवार को सभी कार्यक्रमो के बनाए गए प्रभारियो, सहप्रभारियो से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रभावी और गरिमामय हो। उन्होने कहा कि कार्यक्रमो की श्रंृखला 16 सितंबर से 23 अक्टुबर तक चलेगी। श्री शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यक्रम प्रभारी मंडल अध्यक्षो, मंडल प्रभारियो से समन्वय कर इन कार्यक्रमो को अमली जामा पहनाए। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेष नेतृत्व की मंषानुसार ही सारे कार्यक्रम किए जाएगें। कान्फ्रेंस का समन्वय अबिजर हुसैन ने किया। वीडियो कान्फ्रेंस में सभी कार्यक्रम के प्रभारी, सहप्रभारी शामिल हुए। फोटो -1
प्रधानमंत्री की योजनाओ व कार्यो पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता 16-17 सितं. को
बैतूल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 16 एवं 17 सितंबर को उनके कार्य व योजना पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता जिला कार्यालय विजय भवन में आयोजित की गई है। कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री अतीत पंवार और जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 16 व 17 सितंबर को प्रतियोगिता में बनाए चित्रो को आम जनता के अवलोकन हेतू रखा जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को शाम 4 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिए जाएगें। प्रतियोगिता के संयोजक श्रेणीक जैन ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता ओपन वर्ग हेतू आयोजित की गई। श्री जैन के अनुसार चित्र किसी भी माध्यम से बनाए जा सकेगें तथा ए साईज फूल चार्ट पर या पूरी ड्राईग शीट या उससे बडी भी हो सकती है। छोटे साईज में की गई चित्रकारी मान्य नही होगी। श्री जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागी 16 सितंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने चित्र जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रस्तुत कर सकेगें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours