एक लाख पचास हजार नगदी भी बरामद किए
बैतूल/आठनेर। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को अवैध रूप से संचालित जुआ घर पर मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया ने जुआ घर पर दबिश देकर जुआरियों को पकडा। पोला पर्व के दूसरे दिन बुधवार को थाना क्षेत्र के नगर के समीप आठनेर बैतूल रोड स्थित एक निजी आवास में 25 लोग जुआ खेलते पकड़ाए है। मौके पर 1.50 लाख रुपए की नकदी रकम की जब्ती बनाई गई। जानकारी के अनुसार निजी आवास में चल रहा है। जुए में नामी-गिरामी शासकीय सेवक एवं कुछ नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस ने जिन आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ाए है। उनमें एक शिक्षक,स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी शामिल था। जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की निर्देश पर मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया,आठनेर थाना प्रभारी डीएस टेकाम,मुलताई एएसआई के द्वारा दबिश देकर पकडा है। सभी जुआरियों को गाडी में बैठाकर ले गए। मौके पर कुछ मोटर साइकिल भी जब्त की गई है पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जुआ घर पर दबिश दी गई। वही मुलताई एसडीओपी
नम्रता सोधिया ने बताया कि आठनेर बैतूल रोड स्थित एक निजी आवास में जुआ खेलने की सुचना मिलने पर आठनेर पुलिस के सहयोग से कार्यवाही की गई।
जबकि आठनेर थाना प्रभारी डीएस टेकाम का कहना
नगर के समीप स्थित बैतूल गुणखेड गांव के पास स्थित एक निजी आवास में जुआ खेलते 25 लोग ताश के पत्तों के साथ पकड़े है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
+ There are no comments
Add yours