भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले दिग्गजों का प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को चुनावी राज्यों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। वह पहले मध्यप्रदेश के बीना में सुबह सवा ग्यारह बजे ‘बीना पेट्रोकेमिकल्स रिफ़ायनरी’ के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। साथ ही अन्य कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाएंगे। यहां दोपहर सवा तीन बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। दोपहर चार बजे रायगढ़ में जन सभा को संबोधित करेंगे।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। पिछले बार कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को बड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे बड़े कैंपेनर हैं। ऐसे में पीएम मोदी की काफी रैलियां चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकती हैं।
मिनिस्टर इन वेटिंग
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही है। पीएम के दौरे के लिए 4 केबिनेट मंत्री “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित किये गये है। इसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह बीना हैलीपेड पर अगवानी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव अगवानी और विदाई करेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत प्रधानमंत्री को विदाई देंगे।
+ There are no comments
Add yours