सारनी। पीएम आत्मनिर्भर स्वनिधि योजनांतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाभान्वित पथ विक्रताओं को संबोधित किया। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारनी भीम बहादुर थापा, एनयूएलएम शाखा प्रभारी नपा केके भावसार, पार्षद जगदीश पवार, अजय साकरे अतिथि में नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय में फेसबुक लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। एनयूएलएम शाखा नगर पालिका परिषद सारनी के तत्वाधान में शासन प्रशासन के निदेशानुसार पीएम स्वनिधि स्टीट वेंडर योजनांतर्गत नगर के पथ विक्रता हितग्राहीयो को 10 हजार रुपये ऋण दिया गया। जिसमें हितग्राहियों ने पंजीयन कराया पात्र हितग्राहियों को लोन की प्रकिया कर बैंको को भेजा गया। जिसमें हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रु ऋण राशि का भुगतान किया गया एव उन वेंडर्स को सीधे संवाद मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्बोधित किया। जिसमे सारनी नगर पालिका क्षेत्र के लाभान्वित पथ विक्रता हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में बुलाकर मुख्यमंत्री के फेसबुक लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम से सीधे जोड़ा गया। जिसमें नगर के पथ विक्रेताओं की उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद सारनी के रंजीत डोंगरे, घनश्याम पांडे, निराकार सागर, हितेश शाक्य, दिलीप भालेराव, केएल सोनारे, विनायक बागड़े, महेश शर्मा, रामराज यादव, कामदेव सोनी, प्रह्लाद देशमुख, राजेश बागद्रे, सद्दाम अंसारी, सन्दीप खादिकर, योजना के कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
पीएम आत्मनिर्भर स्वनिधि योजनांतर्गत मुख्यमंत्री ने किया हितग्राहियों को संबोधित
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours